जब भारत की अर्थव्यवस्था की चर्चा होती है, तो अक्सर नोएडा, लखनऊ या बड़े मेट्रो शहरों का नाम सामने आता है. लेकिन दिल्ली से कुछ ही दूरी पर बसा मेरठ एक ऐसी कहानी कहता है, जो आंकड़ों से ज्यादा जमीन से जुड़ी हुई है. यह कहानी है उन गलियों की, जहां मशीनें भी हैं और मिट्टी की खुशबू भी और जहां अर्थव्यवस्था किसी कॉर्पोरेट टावर में नहीं, बल्कि वर्कशॉप और खेतों में सांस लेती है.
मेरठ जीडीपी की वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ आज उत्तर प्रदेश की सबसे मजबूत जिला अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता है. Directorate of Economics & Statistics, Uttar Pradesh के आंकड़ों के अनुसार, यह जिला राज्य के शीर्ष आर्थिक योगदान देने वाले जिलों में लगातार बना हुआ है और लगभग 3% तक राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान देता है.
उत्तर प्रदेश की टॉप अर्थव्यवस्थाओं में मेरठ की स्थिति
आधिकारिक आर्थिक रिपोर्टों के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों में मेरठ का स्थान लगातार मजबूत रहा है. राज्य के प्रमुख योगदानकर्ता जिले इस प्रकार माने जाते हैं-
मेरठ इस सूची में इसलिए खास है क्योंकि इसकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह 'हाइब्रिड मॉडल' पर चलती है- यानी न तो यह पूरी तरह कृषि आधारित है और न ही पूरी तरह शहरी सेवा अर्थव्यवस्था.
मेरठ की अर्थव्यवस्था कितनी बड़ी है?
आर्थिक और सांख्यिकी विभाग के विभिन्न अनुमानों के अनुसार मेरठ का GDDP (Gross District Domestic Product) लगभग ₹54,000 करोड़ से ₹68,000 करोड़ के बीच आंका गया है. यह करीब 7 से 8 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाता है. सरल भाषा में समझें तो मेरठ की अर्थव्यवस्था कई छोटे देशों के बराबर या उनसे भी बड़ी है. लेकिन इसका आधार किसी एक सेक्टर पर नहीं, बल्कि हजारों छोटे-छोटे उद्यमों पर टिका है.
मेरठ की असली ताकत- 'वर्कशॉप इकॉनमी' का मॉडल
मेरठ की अर्थव्यवस्था को अगर सबसे सही शब्दों में समझना हो तो वह है- वर्कशॉप इकोनॉमी + MSME नेटवर्क
मेरठ की गालियों की खासियत---
यह पूरा सिस्टम किसी बड़ी कंपनी के बिना भी अपने दम पर चलता है.
किन उद्योगों से बनती है मेरठ की GDP?
मेरठ की अर्थव्यवस्था का ढांचा काफी विविध है-
सेवा क्षेत्र (Services): ~44%
उद्योग (Industry/Manufacturing): ~36%
कृषि और संबंधित गतिविधियाँ: ~19%
प्रमुख औद्योगिक पहचान-
स्पोर्ट्स गुड्स (क्रिकेट बैट, गेंद, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट)
ब्रास और मेटल उद्योग
कैंची और हैंड टूल्स क्लस्टर
इलेक्ट्रिकल और ट्रांसफॉर्मर यूनिट्स
गारमेंट और टेक्सटाइल वर्कशॉप
डेयरी और कृषि आधारित प्रोसेसिंग
मेरठ- स्पोर्ट्स सिटी से ग्लोबल सप्लाई चेन तक
मेरठ का स्पोर्ट्स गुड्स उद्योग अकेले भारत के बड़े निर्यात सेक्टरों में शामिल है. यहां से बनने वाला सामान- देश के हर राज्य में जाता है और 70 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट होता है. यह उद्योग पूरी तरह स्थानीय कारीगरों और छोटे यूनिट्स के भरोसे खड़ा है, न कि किसी मल्टीनेशनल ब्रांड के.
प्रति व्यक्ति आय: एक दिलचस्प तस्वीर
2019–20 के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की औसत प्रति व्यक्ति आय: ~₹75,000, मेरठ की प्रति व्यक्ति आय: ~₹1,40,000+ यानी मेरठ का औसत आर्थिक उत्पादन राज्य औसत से लगभग दोगुना है. इसका मतलब साफ है- यहां पैसा सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के पास नहीं, बल्कि छोटे कारोबारियों, कारीगरों और मध्यम वर्ग तक फैला हुआ है.
मेरठ का $30 बिलियन लक्ष्य
उत्तर प्रदेश सरकार के $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था (Economy) लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में मेरठ को एक प्रमुख आर्थिक इंजन के रूप में देखा जा रहा है. इसी रणनीति के तहत वर्ष 2026-27 तक मेरठ के सकल जिला घरेलू उत्पाद (GDDP) को लगभग $30 बिलियन तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया गया है. सरकारी और नीति-स्तरीय योजनाओं के अनुसार मेरठ के आर्थिक विस्तार का समयबद्ध लक्ष्य 2026-27 निर्धारित किया गया है. यह लक्ष्य न केवल जिले की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विकास गति को भी प्रभावित करेगा.
वर्तमान स्थिति और ग्रोथ का अंतर
फेडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो एंड स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (FISME) और मेरठ सिटिजन्स फोरम (MCF) की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ को $1 ट्रिलियन राज्य अर्थव्यवस्था में योगदान देने के लिए अपनी GDDP को लगभग चार गुना बढ़ाना होगा. यह इशारा देता है कि मौजूदा आर्थिक ढांचे में बड़े पैमाने पर विस्तार और संरचनात्मक सुधार की आवश्यकता है.
MSME और स्थानीय उद्योगों पर दबाव
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि हाल के वर्षों में-
डिमोलिशन ड्राइव (तोड़फोड़ अभियान)
छोटे उद्योगों का विस्थापन
MSME यूनिट्स पर दबाव
जैसे कारणों से स्थानीय सूक्ष्म और लघु उद्योगों की वृद्धि प्रभावित हुई है, जिससे लक्ष्य हासिल करने में चुनौतियां बढ़ी हैं.
कैसे पहुंचेगा मेरठ $30 बिलियन क्लब में?
मेरठ के आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिन प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस किया जा रहा है, वे हैं-
बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना
महिला श्रम भागीदारी को बढ़ाना
कौशल विकास और ट्रेनिंग प्रोग्राम
कानून-व्यवस्था और बिजनेस फ्रेंडली वातावरण
संस्थागत और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार
मेरठ की असली कहानी: खेत + फैक्ट्री + जुगाड़
मेरठ की अर्थव्यवस्था को अगर जमीन पर समझना हो तो यह तीन हिस्सों में बंटी दिखती है:
1. खेतों की ताकत
गन्ना, डेयरी और कृषि आधारित उत्पादन
2. फैक्ट्री नेटवर्क
छोटी-बड़ी MSME यूनिट्स, वर्कशॉप्स और क्लस्टर
3. जुगाड़ और इनोवेशन
स्थानीय तकनीक, रिपेयरिंग सिस्टम और री-इंजीनियरिंग संस्कृति
बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलता मेरठ
पिछले कुछ वर्षों में मेरठ की आर्थिक तस्वीर तेजी से बदल रही है:
दिल्ली–मेरठ RRTS (नमो भारत)
गंगा एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी
IMLC (Integrated Manufacturing & Logistics Cluster)
औद्योगिक गलियारों का विकास
खरखौदा–बिजौली क्षेत्र में बन रहा IMLC करीब 500+ हेक्टेयर में विकसित हो रहा है, जिसका उद्देश्य है कि उत्पादन से लेकर लॉजिस्टिक्स तक सब कुछ एक ही इकोसिस्टम में हो.
मेरठ की कहानी किसी ग्लैमरस आईटी पार्क या कॉर्पोरेट निवेश की कहानी नहीं है. यह उस भारत की कहानी है जो जमीन से शुरू होता है. जहां खेत, फैक्ट्री और कारीगर मिलकर एक ऐसा आर्थिक मॉडल बनाते हैं जो धीरे-धीरे पूरे राज्य की रीढ़ बन जाता है. यह शहर दिखाता है कि असली अर्थव्यवस्था हमेशा ऊंची इमारतों में नहीं बनती. कभी-कभी वह छोटी वर्कशॉप, धूल भरी गली और मेहनत से भरे हाथों में भी बन जाती है.