महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती महाराज
मिलिए महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती से, मथुरा से धर्मसम्राट बनने तक सफर

महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती महाराज

  • 2 दृश्य
  • sagardwivedi754@gmail.com
Lucknow , Uttar Pradesh
(India)
मिलिए महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती से, मथुरा से धर्मसम्राट बनने तक सफर

About Me

श्रेणी: General | लेखक : | दिनांक : 11-May-26 01:23:15 PM

सनातन परंपरा में समय-समय पर ऐसे संतों का उदय होता रहा है, जिन्होंने केवल धर्म प्रचार तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज सुधार, राष्ट्र जागरण और मानवता की सेवा को अपनी साधना को हिस्सा बनाया. ऐसे ही संतों में एक प्रमुख नाम है परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का, जिन्होंने उनके भक्त आध्यात्मिक चेतना, वैदिक ज्ञान और मानव सेवा का प्रतीक मानते हैं. वे न सिर्फ एक संत हैं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और आध्यात्मिक सुधारक के रूप में जाने जाते हैं.

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से पवित्र हुई मथुरा नगरी में जन्मे गुरुजी ने बेहद कम उम्र से ही कठिन परिस्थितियों का सामना किया. मात्र 3 वर्ष की आयु में मां का साया सिर से उठ गया, लेकिन यही संघर्ष आगे चलकर उनकी तपस्या और वैदिक साधना की ताकत बना. आज वे देशभर में कथा, सत्संग, यज्ञ, योग और समाजसेवा अभियानों के जरिए करोड़ों लोगों को धर्म और मानवता का संदेश दे रहे हैं.

सत्य और आध्यात्म की राह दिखाने वाले संत

महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती महाराज को उनके अनुयायी ऐसे संत के रूप में देखते हैं, जो लोगों को सांसारिक मोह-माया से हटाकर शांति और मोक्ष के मार्ग की ओर प्रेरित करते हैं. उनके प्रवचन और शिक्षाएं “भगवद तत्व” यानी ईश्वर के शाश्वत सत्य का बोध कराने वाली मानी जाती हैं. गुरुजी ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा गुरुकुल शिक्षा प्रणाली में बिताया, जहां उन्होंने वेद, दर्शन और संस्कृत शास्त्रों का अध्ययन किया. यही कारण है कि उनके प्रवचनों में वैदिक ज्ञान, अध्यात्म और सामाजिक चेतना का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है.

3 साल की उम्र में मां को खोया, गुरु बने जीवन का आधार

परम पूज्य गुरुजी का जन्म 2 फरवरी 1976 को मथुरा में पिता श्री किशन जी और माता श्री हरदेवी जी के घर हुआ था. लेकिन बचपन में ही उनकी जिंदगी में बड़ा दुख आया. महज तीन साल की उम्र में उनकी माताजी का निधन हो गया. इसके बाद तेजस्वी संत स्वामी श्री ब्रह्मानंद सरस्वती जी ने उन्हें अपना शिष्य बनाया और उनके जीवन की दिशा बदल दी. गुरुजी ने अपने गुरु के सानिध्य में व्याकरण, चारों वेद, दर्शन और महाभारत जैसे विषयों का गहन अध्ययन किया. अल्प आयु में ही उन्होंने महर्षि पाणिनी अष्टाध्यायी, वेद दर्शन, आयुर्वेद, व्याकरण और भागवत जैसे विषयों में प्रथम श्रेणी से उपाधियां प्राप्त कीं.

करोड़ों लोगों तक पहुंची प्रवचनों की ‘अध्यात्म गंगा’

शिक्षा पूर्ण करने के बाद गुरुजी ने भारत के विभिन्न राज्यों में कथा और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश देना शुरू किया. धीरे-धीरे उनके प्रवचनों की लोकप्रियता बढ़ती चली गई और करोड़ों श्रद्धालु उनसे जुड़ते गए. उनके अनुयायियों का मानना है कि गुरुजी केवल धर्म की बात नहीं करते, बल्कि समाज को बेहतर बनाने का संदेश भी देते हैं. वे युवाओं को राष्ट्रसेवा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करते हैं.

व्यसन मुक्ति से लेकर गौसेवा तक चला रहे कई अभियान

महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती महाराज वर्षों से कई सामाजिक और धार्मिक अभियानों का संचालन कर रहे हैं. इनमें व्यसन मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, तनाव मुक्ति अभियान, योग-प्राणायाम द्वारा रोग मुक्ति, संस्कारित शिक्षा सेवा, वृक्षारोपण और गौसेवा प्रमुख हैं. उनके सानिध्य में वृद्धाश्रम और गौशालाओं का संचालन भी किया जा रहा है. इसके अलावा यज्ञ-हवन के जरिए वायुमंडल शुद्धिकरण का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है.

सिंहस्थ महाकुंभ में मिली ‘धर्मसम्राट’ की उपाधि

सिंहस्थ महाकुंभ नासिक 2015 के दौरान तपोनिधि श्री पंचायती अखाड़ा आनंद, त्र्यंबकेश्वर नासिक महाराष्ट्र के अध्यक्ष स्वामी सागरानंद सरस्वती जी और विभिन्न अखाड़ों के संत-महंतों ने गुरुजी को “यज्ञपीठाधीश्वर धर्मसम्राट विद्यावाचस्पति श्री श्री 1008 श्री महंत स्वामी इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज” की उपाधि प्रदान की. इसके बाद 6 जून 2016 को हरिद्वार में “पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा” की ओर से उनका भव्य महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव आयोजित किया गया. इस समारोह में योगऋषि स्वामी रामदेव, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि जी महाराज सहित कई बड़े संत शामिल हुए.

वृंदावन में यमुना शुद्धिकरण के लिए शुरू की भागवत कथा

हाल ही में वृंदावन में गुरुजी के सानिध्य में मां यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने की कामना के साथ भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ. कथा से पहले श्री राधा किशोरी सेवा धाम आश्रम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें देशभर से आए श्रद्धालुओं और सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया. महिलाओं ने यमुना किनारे जुगल घाट पर पूजन कर मंगल कलश में यमुना जल भरा और सिर पर धारण कर यात्रा निकाली. इस दौरान श्रद्धालु धार्मिक धुनों पर झूमते नजर आए.

'हर व्यक्ति को भगवान की भक्ति के लिए समय निकालना चाहिए'

व्यासपीठ से कथा का महत्व बताते हुए महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि 'भागवत कथा के श्रवण मात्र से भक्तों के कष्टों का निवारण होता है. प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का कुछ समय भगवान की भक्ति के लिए अवश्य निकालना चाहिए, तभी मनुष्य जीवन सफल हो सकता है.' उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर आयोजित यह कथा 15 जुलाई तक चलेगी. इस दौरान गुरु पूर्णिमा महोत्सव और गोशाला उद्घाटन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा.


आध्यात्म के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश


गुरुजी का मिशन केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है. वे आध्यात्म को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश देते हैं. उनके अनुयायी मानते हैं कि उन्होंने हजारों लोगों को बेहतर नागरिक, सहिष्णु और सामाजिक रूप से जागरूक बनने की प्रेरणा दी है. उनकी शिक्षाओं का मूल उद्देश्य ऐसा समाज बनाना है, जहां तनाव, हिंसा, भेदभाव और असहिष्णुता की जगह शांति, प्रेम और मानवता का वातावरण हो.